जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल ने गोली मार कर जान दे दी

प्रयागराज जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल चिंतामणि यादव ने सोमवार सुबह प्रयागराज जीआरपी पुलिस लाइन के अंदर बाथरूम में गोली मारकर जान दे दी। बताया जाता है कि चिंतामणि कानपुर जीआरपी में तैनात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उनका लाइसेंसी पिस्टल जमीन पर पड़ा था। वह खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर खुल्दाबाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी चिंतामणि यादव की जीआरपी कानपुर में तैनाती थी। सोमवार सुबह वह ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे थे। शाम को उनको कालका एक्सप्रेस में लेकर जाना था। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन के अंदर वह रुके थे। सुबह करीब 9:30 बजे वह किसी से फोन से बात कर रहा था। इसके बाद वह अचानक बाथरूम के अंदर गया और पिस्टल से खुद को गोली मार ली। चिंतामणि की भाभी फूलपति देवी चकडीहा ग्राम की प्रधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *