चौपाल यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी ने कमर कसी

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी की ओर से 2022 आगामी चुनाव को लेकर प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में प्रयागराज की सभी विधानसभा की सीट पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे जिसको लेकर के पार्टी के किसान प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,एससी /एसटी प्रकोष्ठ,अधिवक्ता प्रकोष्ठ,पंचायत प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों के सहयोग से आम आदमी पार्टी चुनावी रणनीति को लेकर के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सम्राट वीरेंद्र कुशवाहा जी को जमीन पर उतारकर किसान संदेश यात्रा एवं आप चौपाल के माध्यम से गांव -गांव, गली-गली एवं न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को जागरूक करने और किसान बिल को लेकर किसानों को रात्रि चौपाल के माध्यम से जनसंवाद किया जा रहा है जिसको लेकर के सम्राट वीरेंद्र कुशवाहा प्रत्येक विधानसभा के 10 दिन प्रवास करेंगे और प्रत्येक ब्लॉकों में 3 दिन रुकेंगे जिसे लेकर सभी विधानसभाओं में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं इसी क्रम में जसरा के बाद आज चौथे दिन श्री कुशवाहा शंकरगढ़ ब्लाक पहुंचे शंकरगढ़ ब्लाक में पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी कल्पना देवी एवं ओम प्रकाश,अंकित राठौर,पारस, रत्नाकर, अभिषेक सिंह,अभय सिंह,राजा भाइया ने स्वागत किया एवं प्रथम चौपाल कार्यक्रम ग्राम पंचायत-कारिया खुर्द में सम्पन्न हुई इस मौके प्रदीप अमित, दलबीर, सुक्खू, रामेश्वर,रामस्नेही सहित दर्जनों किसान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *