वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वित्ताधिकारी राधे राधे श्याम का कार्यकाल आज पूरा हो गया। विश्विद्यालय प्रशासन की पहल पर समिति कक्ष में उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं कुलसचिव डॉ सुनीता पांडे तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही साथ यह भी सूचना जारी की गई है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नए वित्त अधिकारी के रूप में प्रोफ़ेसर अजीत कुमार शुक्ला वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र विभाग को वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना प्रभार ग्रहण कर लिया है।
