राजधानी दिल्ली में द्वारका कोर्ट के अंदर एक शख्स की गोली मार कर हत्या। मारा गया शख्स अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित हुआ था। मृतक की पहचान उपकार के रूप में हुई है, जो वकील अरुण शर्मा के कोर्ट नंबर-444 में फायरिंग के बाद गोली लगने से घायल हो गया था।
उपकार के पक्ष के मुताबिक, उपकार अपने खिलाफ दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत परिसर पहुंचा था। जहां उसे हमलावर के द्वारा अदालत परिसर के अंदर उस समय गोली मारी गई जब वकील और कई अन्य लोग मौजूद थे। उसके बाद हमलावर परिसर से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है।
पुलिस अब हत्यारोपी की तलाश कर रही है, जिसकी पहचान एक वकील के रूप में हुई है। ये खतरनाक मामला है जब आप।कोर्ट कब भीतर भी सुरक्षित नहीं।
