दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार देने जा रही है होली का तोहफा, डोर टू डोर राशन डिलीवरी के जरिये

नई दिल्ली: दिल्ली में (आप) जल्द ही लोगों के घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था करने जा रही हैं। इस महीने होली के मौके पर केजरीवाल की बहुप्रतीक्षित योजना घर-घर राशन योजना लागू हो सकती है। दिल्ली सरकार ने राशन की होम डिलीवरी की तैयारी पूरी कर ली है। होली से पहले ही इस योजना के लागू होने की उम्मीद है। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी, जिससे उन्हें राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस बाबत दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री इमरान हुसैन  ने दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों व अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राशन की डोर स्टेप डिलीवरी इसी माह शुरू होगी। राशन आपूर्ति परेशानी न हो इसे लेकर अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण भी दिया।

गौरतलब है कि 21 जुलाई 2020 को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने डोर स्टेप डिलीवरी आफ राशन की योजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत आटा, चावल और चीनी आदि लोगों के घर राशन पहुंचाया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी कम हो।

जनता को मिलेगा राशन किट

इसी महीने के अंत में लागू होने जा रही मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत गेहूं के बदले आटा एवं चावल का पैकेट मिलेगा। चावल और चीनी के पैकेट पर इसके तैयार होने की तिथि व एक्सपायरी तिथि भी दी जाएगी, जिससे जनता को राशन के इस्तेमाल की सही जानकारी मिल सके। दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन की मानें तो राशन गोदाम से लेने, पैकेजिंग और गरीबों के घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया सीसीटीवी, जीपीएस व बायोमीटिक सिस्टम के तहत पूरी की जाएगी। हालांकि, जो लोग चाहेंगे, वे दुकान से भी राशन ले सकेंगे। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा, हालांकि यह कितना होगा यह भी तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *