ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

ललित कला विभाग म. गां. का. वि.पी.एवं ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा के तहत विभाग में 21 कलाकारों द्वारा कलश सजाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुधा कुमारी ने वीर सपूत राजगुरु,भगत सिंह,एवं सुखदेव का कलश पर चित्र बना बनाया। स्वर्णिम राज ने झारखंड के आदिवासी चित्र सोहराई शैली को दर्शाया है। वही दीपांजी सिंह ने बर्ली पेंटिंग का निर्माण किया। इसी क्रम में सामभवी सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को मेरी माटी मेरा देश विषय पर आधारित चित्रों का निर्माण किया है, तो जय गुप्ता ने दुर्गा पूजा को लेकर चित्रों में रंग भरकर अपने अभिव्यक्ति को साकारा किया है।

कलाकारों ने लोक कला, मिनिएचर पेंटिंग, गांव का दृश्य, गांव का किसान, गांव में चाक चलाते कुंभकार,अशोकचक्र ,राष्ट्रीय झंडा अन्य विषयों पर चित्रों में आकर देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सर्वश्री डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर रामराज, डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद ,ललित कला अकादमी से डॉक्टर, त्रिभुवन कुमार, शालिनी कश्यप,परवीन प्रकाश हिमांशु, किशन गुप्ता, नेहा सिंह, दिव्यानी राय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *