कोलकाताः बीजेपी की युवामोर्चा नेत्री पामेला गोस्वामी को कोकीन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा में बंगाल चुनाव को लेकर बुखार चरम पर है वहीं दूसरी तरफ उनके नेता अपने रंगीनमिजाज के कारण सुर्खियों में एभी हाल ही में पामेला गोस्वामी ने भाजपा का दामन थामा था, नैतिकता की दुहाई देते हुए पर उनकी सारी नैतिकता आज धरी रह गई जब अपनी कार में कोकीन के साथ सफर करते उसको गिरफ्तार किया पुलिस ने। पुलिस ने उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया है।

भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को कोलकाता के न्यू अलीपुर से कई लाख रुपये के कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला नेता की कार में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिला था।
पुलिस को पहले से ही बीजेपी नेत्री पामेला की ड्रग की लत के बारे में जानकारी थी। उनके करीबी सहयोगी और भाजपा नेता प्रबीर कुमार डे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर उनकी कार को रोका और उसकी तलाशी ली और पामेला के बैग और कार से 100 ग्राम कोकीन बरामद की।
पकड़ी गई कोकीन की कीमत बाजार में लाखों रुपये के आसपास है. उनके साथ एक केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान भी था, जो उनकी सुरक्षा में तैनात था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *