Alia-Ranbir के घर आई बेबी गर्ल, लंबे समय के बाद कपूर फैमिली में गूंजी किलकारी

बॉलीवुड में अपनी अदाओं और मासूमियत को लेकर जानी जाने वाली आलिया भट्ट और रणवीर कपूर सबसे रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते है। आज कपल से उनका सफर एक पैरेंट के तौर पर भी हो गया। आलिया और रणवीर ने अप्रैल में शादी के कुछ दिनों के बाद अपने आने वाले बच्चें की खबर अपने फैंस को दी थी, इस खबर के बाद से उनके फैंस उनके घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए दुआएं मांग रहे थें। आज उनकी दुआओ ने रंग दिखाया कपूर खानदान में नन्ही परी का आगमन हुआ है। इसकी जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी।

आलिया ने मुंबई केएच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रणबीर कपूर भी अस्पताल में आलिया के साथ थे।

आलिया ने दिया बेबी को जन्म

आज सुबह आलिया ने रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है। फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं। जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *