नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते

नेशनल हेराल्ड पर पूछे एक प्रश्न के उत्तर में राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा इंटिमिडेशन का अटैम्प्ट है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा प्रेशर डालकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले। जो इस देश में नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी कर रहे हैं, लोकतंत्र के खिलाफ, उसके खिलाफ हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ता।

एक प्रश्न पर कि बीजेपी कह रही है कि रण छोड़ने भी नहीं देंगे और भागने भी नहीं देंगे, राहुल गांधी ने कहा कि भागने की कौन बात कर रहा है? भागने की वो बात कर रहे हैं। देखिए, हम इंटिमिडेट नहीं होंगे, हम नरेन्द्र मोदी से नहीं डरते हैं! कर लें, जो करना है, कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। जो मेरा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में जो हारमनी है, उसको मेंटेन करना, वो मैं करता रहूँगा, ये कुछ भी कर लें।

मेरा काम है देश की रक्षा करना वो मैं करता रहूंगा मैं नहीं डरता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *