जॉर्जिया माउंटेन रिसॉर्ट के कमरे में कार्बन मोनो ऑक्साइड भरने से 12 भारतीय नागरिकों की हुई मौत, भारतीय दूतावास ने जताया दुख

जॉर्जिया के एक माउंटेन रिसॉर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। गुडौरी पर्वतीय रिसॉर्ट में मौजूद हवेली रेस्त्रां में हुए इस हादसे के दौरान 11 भारतीयों की जान चली गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक यह दुर्घटना कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग के कारण हुई हैं। भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस बारे में स्थानीय अधिकारियों के साथ दूतावास लगातार संपर्क में है। साथ ही मारे गए भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर भारत लाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में अधिकतर भारतीय उत्तर भारत से हैं।

जॉर्जिया में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा, ” तबिलिसी में भारतीय दूतावास, गुडौरी, जॉर्जिया में ग्यारह भारतीय नागरिकों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुखी है और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने की सुविधा के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम शोक संतप्त परिवारों के भी संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

https://x.com/ANI/status/1868666352833364199

14 दिसंबर को जॉर्जियाई आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, किसी भी पीड़ित पर हिंसा या शारीरिक चोट के कोई निशान नहीं थे।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग से हुई।

शव भारतीय रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर विश्राम क्षेत्र में पाए गए जहां सभी पीड़ित कार्यरत थे।

पुलिस ने जॉर्जिया की आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत एक जांच शुरू की है, जो लापरवाही से हुई हत्या से संबंधित है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक बिजली जनरेटर को शयनकक्षों के पास एक इनडोर क्षेत्र – बंद जगह में रखा गया था, जिसे शुक्रवार, 13 दिसंबर को संभवतः बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद चालू किया गया था।

जॉर्जियाई आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, “मृत्यु का सटीक कारण” निर्धारित करने के लिए एक फोरेंसिक मेडिकल जांच भी शुरू की गई है।

जॉर्जियाई गृह मंत्रालय के अनुसार, ‘मौत का सटीक कारण’ पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा. मामले में सक्रिय रूप से जांच की जा रही है और फोरेंसिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. मामले से संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

मामले में जांच कार्रवाई सक्रिय रूप से की जा रही है और फोरेंसिक अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं। मामले से संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।

गुडौरी जॉर्जिया में ग्रेटर काकेशस पर्वत श्रृंखला पर एक लोकप्रिय स्काई रिसॉर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *