आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, YS Sharmila के पदभार संभालने की संभावना: सूत्र

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गिदुगु रुद्र राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजू 22 नवंबर से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं वाईएस शर्मिला को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में वाईएस शर्मिला ने अपनी वाईएसआर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की थी। शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं।

शर्मिला पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। उन्होंने अपनी वाईएसआर तेलंगाना कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की भी घोषणा की थी और कहा था कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे पूरा करेंगी।

कांग्रेस की सराहना करते हुए शर्मिला ने कहा था कि यह देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है क्योंकि यह अटूट रूप से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है।

कांग्रेस की सराहना करते हुए शर्मिला ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होगी।

मालूम हो कि तेलंगाना में हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान, शर्मिला ने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *