Video: पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकलकर गांव तक पहुंचा बाघ, घर की दीवार पर जमाया डेरा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में टाइगर रिजर्व जंगल से निकले एक बाघ को मंगलवार को 12 घंटे बाद सफलतापूर्वक ट्रैंकुलाइज कर लिया गया। एक दीवार पर इत्मीनान से बैठे बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया और बाघ के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

https://x.com/airnewsalerts/status/1739501619077882330?s=20

दरअसल, पीलीभीत जिले के टाइगर रिजर्व जंगल से निकलकर रात 12 बजे बाघ अटकोना गांव पहुंचा। बाघ गुरुद्वारे की दीवार पर आराम फरमाता नजर आया।

बाघ रात से ही दीवार पर सो रहा था और जागने के बाद भी वह जगह से नहीं हिला।

https://x.com/sunilyadav21/status/1739547137623408693?s=20

बाघ की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की ओर से जाल लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

12 घंटे बाद मंगलवार को बाघ को सफलतापूर्वक ट्रैंकुलाइज कर वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।

https://x.com/airnewsalerts/status/1739562080943116786?s=20

बता दें कि पीलीभीत एक बाघ अभ्यारण्य है और जिले में बाघ के हमलों में चार महीने में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 2015 में टाइगर रिजर्व के निर्माण के बाद से कम से कम चार दर्जन बाघों के हमले की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *