बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नीतीश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह फिल्म में ‘राम की तरह पवित्र’ होने के लिए शराब और मांस छोड़ने जा रहे हैं।
रणबीर अक्सर अपने किरदारों में डूबने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, और एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि अभिनेता इस बार भगवान राम की पवित्रता के अनुरूप शराब और मांस से परहेज करके ऐसा ही करेंगे।
एक सूत्र के मुताबिक, रणबीर सिर्फ दिखाने के लिए शराब और मांस नहीं छोड़ेंगे बल्कि अपने किरदार में राम की तरह पवित्र रहेंगे। पहला भाग भगवान राम और सीता पर केंद्रित होगा, जो सीता हरण के संघर्ष तक ले जाएगा।
सूत्र ने बताया, “जब फिल्म की शूटिंग होगी, तब रणबीर शराब पीने और मांस खाने से पूरी तरह परहेज करेंगे। ये ऐसी चीजें नहीं हैं जिनसे वह सिर्फ अपनी सार्वजनिक छवि के लिए परहेज करेंगे, बल्कि एक समर्पित अभिनेता के रूप में रणबीर खुद को श्री राम की तरह शुद्ध और स्वच्छ महसूस करना चाहते हैं।”
रणबीर को देर रात और पार्टियां वैसे भी पसंद नहीं हैं।”
अभिनेता के साथ इस फिल्म में साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी भी स्क्रीन साझा करेंगी। वह माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म रामायण की शूटिंग फरवरी 2024 के दौरान शुरू होगी, जिसके अगस्त 2024 तक पूरी होने की संभावना है। फिल्म की कहानी भगवान राम और माता सीता पर केंद्रित होगी, जो सीता हरण से राम-रावण के युद्ध की दास्तां बयां करेगी। इस फिल्म की वीएफएक्स प्लेट्स ऑस्कर विजेता कंपनी डीएनईजी ने तैयार की हैं।
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। ‘कबीर सिंह’ के बाद ‘एनिमल’ संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार के रूप में हैं। ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, रणबीर कपूर के पिता बलबीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना रणबीर की प्रेमिका गीतांजलि के रूप में नजर आएंगी। बॉबी देओल भी फिल्म में नजर आयेंगे। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने ‘एनिमल’ का अपना पूरा सपोर्ट दिया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Some truly great articles on this site, thanks for contribution.
Very interesting information!Perfect just what I was looking for!