जे पी अवार्ड समारोह 21 दिसम्बर को दिल्ली में होगा –अभय सिन्हा

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र की एक महत्पूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित आई एन एस बिल्डिंग के सभागार में सोशलिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व जे पी के अनुयायी रहे वरिष्ठ समाजवादी श्याम गंभीर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के उपरांत केन्द्र के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिन्हा ने बताया कि बैठक में लिए सर्वसम्मत निर्णयानुसार आगामी 11 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अम्बेडकर सभागार में होने वाला जे पी स्मृति सम्मान समारोह किन्ही अपरिहार्य कारणों के चलते अब इसी सभागार में 21 दिसम्बर 2023 को होगा। इस अवसर पर साहित्य, खेल, विज्ञान, कला तकनालाजी, शिक्षा, संगीत, समाज सेवा, पर्यावरण, संस्कृति,चिकित्सा, फिल्म, नृत्य, समाज कल्याण एवं पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देने वाली देश की प्रमुख प्रतिभाओं को जे पी नेशनल अवार्ड व जे पी इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जीवन का आधार किसी एक विधा के उन्नयन, प्रसार एवं प्रचार हेतु अपना जीवन खपाने वाले एक जुझारू योद्धा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार आगामी 11 अक्टूबर 2023 को संध्या 3 बजे से बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित कोटला मैदान के समीप , ” जेपी स्मृति पार्क” के प्रांगण में देश को दूसरी आजादी दिलाने वाले महानायक लोकनायक जयप्रकाश की स्मृति में आयोजित समारोह में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत विचार गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सहभागिता की अपील की गई।

बैठक में देश के प्रख्यात पत्रकार, चौथी दुनिया के प्रधान संपादक रहे पूर्व सांसद संतोष भारतीय, पद्मश्री से सम्मानित डा० चंद्रकांत संभाजी पांडव, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक राजीव श्रीवास्तव व इंटक के अध्यक्ष डा० अशोक चौधरी, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री सुभाष बिहारी का विचार था कि देश की राजधानी में लोकनायक जयप्रकाश की स्मृति में एक स्मारक व शोध केन्द्र स्थापित किया जाना चाहिए और इस हेतु हम सबको अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *