केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जोशी ने एक्स पर कहा, “संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक पांच बैठकों के साथ बुलाया जा रहा है। अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।”
राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सत्र के एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मालूम हो कि 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त हो गया था।
