दिल्ली में 15 जनवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कमल मोरारका की तीसरी पुण्यतिथि पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई।
पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्याम जी त्रिपाठी ने कहा कि कमल मोरारका जी आत्म विस्वाश से भरे हुए विचारों और इरादों के पक्के और समाजवाद तथा समाजवादी साथियों के प्रति समर्पित थे । ऐसे महान पुरुष को हम सभी शत-शत नमन करते है। समाजवादी विचारधारा को स्वर्गीय कमल मोरारका ने न केवल आजीवन आत्मसात किया बल्कि समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का हर सम्भव कार्य भी किया ।
कमल मोरारका उद्योगपति परिवार के होते हुए गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के लिए आजीवन समर्पित रहे और चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य के रूप में राजनीति में मूल्यों सिद्धांतों एवं नैतिकता को स्थापित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। चंद्रशेखर के देहावसान के पश्चात जब चंदशेखर के अधिकांश साथियों ने पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम लिया था ,मोरारका ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी को पुन:स्थापित एवं संगठित करने का काम भी किया था ।
वैचारिक रूप से समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर अपने लेखों ,भाषणों तथा संगठन द्वारा अभियान चलाया। श्री गिरिजाशंकर सिंह राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज जब संकट की घड़ी है पार्टी को कुछ अवांछनीय तत्व नुकसान कि अंतिम कोशिश कर कर रहे है इस समय श्याम जी त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाकर उनको मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा तथा मोरारका के विचारों और मूल्यों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है ।
पार्टी के केंद्रीय कार्यालय रामा पार्क उत्तम नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्याम जी त्रिपाठी, गिरिजाशंकर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, राजेश कुमार सिंह सचिव, कार्यसमिति सदस्य रमेश यादव, मनोहर लाल, दिनेश सिंह रघुवंशी, समसुदीन अली, तथा सभा मे आये अन्य साथियों ने अपने नेता को पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
