भारत की जानी मानी धाविका पीटी उषा आज भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गईं हैं। पीटी उषा IOA की पहली पहला महिला अध्यक्ष हैं। उषा को चुनाव के बाद सर्वोच्च पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। ये चुनाव शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त किए गए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए।
उषा का शीर्ष पद पर चुना जाना पिछले महीने ही तय हो गया था क्योंकि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली एकमात्र प्रत्याशी थी। इसी वर्ष जुलाई में पीटी उषा को राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया था।
भारतीय ओलंपिक संघ के 95 साल के इतिहास में पीटी उषा अध्यक्ष पद को संभालने वाली पहली ओलंपियन हैं। उषा ने 2000 में संन्यास लेने से पहले भारतीय और एशियाई एथलेटिक्स में दो दशक तक अपना दबदबा बनाया था। उषा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहली खिलाड़ी हैं। साथ ही साथ पीटी उषा महाराजा यादविंदर सिंह के बाद IOA के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। यादविंदर सिंह ने वर्ष 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था और फिर 1938 में IOA चीफ बने थे।
पीटी उषा को ‘पय्योली एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने एशियाई खेलों में साल 1982 से 1994 तक चार स्वर्ण और सात रजत पदक जीते हैं। उन्होंने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण (200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले) पदक जीत लिए और साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था। उषा ने 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर में पदक जीते। कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक (14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक) जीते।
महान एथलीट पीटी उषा को 1984 में हुए लॉस एंजिल्स ओलंपिक के 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पदक से चूकने के लिए बहुत याद किया जाता है। उषा उस दौड़ में रोमानिया की क्रिस्टियाना कोजोकारू ने सेकंड के सौवें हिस्से से पिछड़ गई थी और फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।
बता दें कि IOA के चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त जस्टिस एल नागेश्वर राव की देखरेख मेंसंपन्न हुए। IOA ने इंटरनेशनल ओलंपिक समिति से मंजूरी मिलने के बाद 10 नवंबर को नया संविधान अपनाया था। IOA के 77 सदस्यीय निर्वाचन मंडल में लगभग 25 फीसदी पूर्व एथलीट हैं, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, गगन नारंग, साक्षी मलिक, योगेश्वर दत्त और एम एम सौम्या सहित वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।
