महाराष्ट्र के धुले में महिला को लिव इन पार्टनर की धमकी, कहा- ‘आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, मैं तुम्हारे 70 टुकड़े करूंगा’

श्रद्धा हत्याकांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं है कि अब महाराष्ट्र के धुले से एक ऐसी खबर आई है जो और भी चौकाने वाली है। महाराष्ट्र के धुले में एक शख्श ने अपने लिव-इन पार्टनर को श्रद्धा हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा है कि ‘अगर आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, तो मैं तुम्हारे 70 टुकड़े कर दूंगा’। जिस महिला को ये धमकी दी गई है उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अरशद सलीम मलिक के रूप में की है। आरोप ये है कि सलीम लंबे समय से इस महिला को प्रताड़ित कर रहा था।

महाराष्ट्र में धुले की रहने वाली इस महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि वह आरोपी सलीम के साथ जुलाई 2021 से लिव इन में रह रही थी। सलीम 29 नवंबर से उसे प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने बताया है कि उसकी पहले भी एक शादी हो चुकी है लेकिन पति की 2019 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका एक पांच साल का बच्चा भी है। साल 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी सलीम से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया है कि जब वह पहली बार सलीम से मिली थी, तो उसने अपना नाम हर्षल माली बताया था।

महिला के मुताबिक, उसे अपने लिव-इन पार्टनर सलीम की असलियत के बारे में जुलाई 2021 में पता चला, जब दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए एफिडेविट बनवा रहे थे। महिला ने सलीम पर जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है और और यह भी कहा है कि सलीम ने उसके बच्चे को इस्लाम कबूल करवाने की कोशिश की।

महिला ने आरोप लगाया है कि सलीम ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर धुले के जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी सलीम ने इस वारदात का एक वीडियो भी बनाया था। महिला का आरोप है कि कई बार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया, लेकिन अंत में जुलाई 2021 में वह लिव-इन में रहने लगे।

पीड़िता महिला ने आगे बताया कि आरोपी सलीम ही नहीं, उसके बाप ने भी उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद इसी साल 26 अगस्त को उसे एक और बच्चा हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने धर्मांतरण का विरोध किया तो सलीम ने साइलेंसर से उसकी त्वचा को जला दिया था। उसने आगे पुलिस को बताया, ‘जब मैंने इस्लाम कबूल करने से मना किया तो मलिक ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुझे धमकी दी और कहा कि उसको 35 टुकड़ों में काट दिया था, लेकिन मैं तुम्हें 70 टुकड़ों में काट दूंगा।’

मालूम हो कि दिल्ली में श्रद्धा और आफताब लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहे थे। आफताब पर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *