मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात कॉरीडोर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय व्यवस्था दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर में लगभग एक करोड़ रुपये धनराशि से हो रहे फूलों की सजावट को भी देखा और उसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *