गोहरी सामूहिक हत्या मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नही,अब दो का और डीएनए टेस्ट

प्रयागराज: गोहरी में दलित परिवार की निर्ममता से हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल के बाद कुछ लोगों को गिरफतार किया है लेकिन पुलिस अभी तक खुद किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।इस लिए मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए अब मृतक के दो भाइयों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। दोनों को पहले बेली अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके रक्त के नमूने लिए गए। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि गोहरी कांड में 19 दिन बीत चुके हैं और पुलिस अब तक खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। मामले में तीन युवक भले ही जेल भेजे जा चुके हों लेकिन मामले में उनकी संलिप्तिता को लेकर कोई ठोस सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई है। जेल भेेजे गए तीन और नामजद कराए गए 10 लोगों के साथ ही कुल 14 लोगों का अब तक डीएनए टेस्ट कराया जा चुका है।हालांकि इसके बाद भी हत्यारों का कोई क्लू हासिल करने में पुलिस नाकाम है। जांच में जुटी पुलिस की ओर से मंगलवार को मृतक परिवार के मुखिया के दो भाइयों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस अफसर फिलहाल ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *