केशव मौर्य के मथुरा के बयान पर विपक्ष का हंगामा

मथुरा में हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्म स्थान पर जलाभिषेक करने की घोषणा की थी जिला प्रशासन व पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी हिंदूवादी नेताओं को घरों पर नजर बंद कर दिया और उनसे बात कर उनको समझा कर शहर की फिजा बनाए रखने के लिए वार्तालाप किया हिंदू महासभा ने जिला प्रशासन की बात को समझते हुए 6 दिसंबर के कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

अब ऐसे में आज ही उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 1 ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है काशी अयोध्या की भव्य तैयारी अब मथुरा की बारी इस ट्वीट के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओ ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है,

आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश दुवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग व उनके नेता शहर की फिजा में जहर घोलना चाहते हैं माहौल को दूषित करना चाहते हैं भाईचारे को बिगाड़ना चाहते हैं।

चुनावो में भाजपा इसी तरह के मुद्दों को उछालती है। वही यूथ कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि यह सब जो भाजपा की तरफ से किया जा रहा वह इस लिए की 2022 के चुनाव आ रहे हैं, इसको देखते हुए भाजपा अपनी रणनीति के तहत मथुरा के मुद्दे को उछाल रही है समाजवादी सांकृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव पंडित दीपक गौड़ ने कहां की मथुरा बहुत ही शांति वाला जनपद इस जनपद के लोग भाईचारा व शांति प्रियता पसंद करते हैं भाजपा के लोग अनर्गल प्रचार करके लोगों को उत्तेजित कर भड़काने का काम कर रहे हैं। जनता भाजपा के किसी भी बहकावे में नही आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *