विपक्ष चाहे जितनी एकजुटता दिखाले यूपी में भाजपा सरकार ही बनेगी, केशव मौर्या

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा है की सारे विपक्षी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए, किसी को कोई शक न रह जाए की वह अगर एकजुट हो गए होते तो शायद परिणाम कुछ और होता। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है की सौ में साठ हमारा है, बाकी चालीस में बंटवारा है।
डिप्टी सीएम ने कहा की विपक्ष चाहे जितना एकजुटता दिखा ले, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रहीं हैं। जनता सपा और बसपा के भ्रष्टाचार वाले कार्यकाल को देख चुकी है।
वहीं टीईटी परीक्षा में धांधली कराने वालों के खिलाफ भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सख्त कार्रवाई कि बात कही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा माफिया हो या फिर कोई सभी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि भविष्य के लिए नजीर बनेगी। वहीं शाहजहांपुर में ब्रिज गिरने को लेकर डिप्टी सीएम ने सपा और बसपा की सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार माना है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि ब्रिज का उद्घाटन सपा और बसपा की सरकार में हुआ था, मामले की जांच कराई जा रही है, जो लोग भी दोषी होंगें उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *