हकेवि में पीएच.डी. के दाखिले हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर तक बढ़ी

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में विभिन्न विभागों में उपलब्ध पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 5 दिसम्बर, 2021 तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवम्बर से बढ़ाकर 05 दिसम्बर कर दी है। जिसके अनुसार आवेदक आगामी 5 दिसम्बर तक विश्वविद्यालय के विभिन्न 8 पीठों के 25 विभागों में उपलब्ध पीएच.डी. पाठ्यक्रम की सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि अवश्य ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से दाखिले के इच्छुक आवेदक लाभांवित होंगे।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार पीएच.डी. पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में ही ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम यूजीसी/सीएसआईआर नेट के अनुसार होगा। एमसीक्यू प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रो. सारिका शर्मा ने कहा कि पीएच.डी. में दाखिले हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *