पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवम्बर को होंगे विविध आयोजन

प्रयागराज: सपा संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिवस 22 नवम्बर को समाजवादी पार्टी की ओर से विविध आयोजन होंगे। महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार ज़िला कार्यालय जार्जटाउन मे ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुवाई मे प्राताः 11 बजे तो महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अगुवाई मे प्राताः 9:30 बजे केक काट कर सपा संरक्षक की दिर्घायु की कामना की जायगी।वहीं अन्य फ्रन्टल संगठनो व विधान सभा स्तर पर भी विविध आयोजन होंगे।सपा नेता तारिक सईद अज्जू द्वारा मुलायम सिंह यादव के 82 जन्मदिवस को समाजिक एक्ता दिवस के रुप मे मुण्डेरा मण्डी के सामने साँय 5 बजे से मनाया जायगा।

 

कार्यक्रम मे काव्य संध्या मे नामचीन कवि अपने रचनाओं से वर्तमान दौर की राजनीत और व्यंग शैली से गुदगुदाएँगे।वहीं संगम क्षेत्र और चिकित्सालयों मे फल व खाद्ध सामाग्री का वितरण व दिर्घायु को हवन का भी आयोजन किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *