सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना देश के लिए शर्म की बात- स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से की है यह देश के लिए शर्म की बात है।
सरदार पटेल देश की शान हैं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी शान है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद कई रियासतों को मिलाकर देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने का काम किया। जबकि मोहम्मद अली जिन्ना ने धार्मिक आधार पर देश का तीन भागों में बंटवारा करा दिया।वह अध्यक्ष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में यमुनापार के खीरी में आयोजित बीजेपी की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस के शासनकाल को भी जमकर कोसा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में कई समस्याएं पैदा हुईं। लेकिन देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही बीजेपी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उन समस्याओं को हल करने का काम किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा है कि यूपी में कानून का राज है और जहां पर कानून होता है वहां पर शांति रहती है और जहां पर शांति रहती है वहां पर विकास भी होता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि बीजेपी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास के नाम पर जनता के बीच वोट मांग रही है। जिस तरह का उत्साह और समर्थन जनता का मिल रहा है उससे एक बार फिर से प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर जमकर साधा निशाना,अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने पर बोला तीखा हमला,कहा सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करना देश के लिए शर्म की बात है,कहा सरदार पटेल देश की शान हैं और स्वतंत्रता यू संग्राम सेनानियों की भी शान है,सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद कई रियासतों को मिलाकर देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोया, जबकि मोहम्मद अली जिन्ना ने धार्मिक आधार पर देश का तीन भागों में बंटवारा करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *