दानापुर सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में सांप निकलने से हड़कंप

प्रयागराज: बिहार के दानापुर से चलकर सिकन्दराबाद तक जाने वाली 02792 एक्स्प्रेस रोज की तरह 31अक्टूबर को जब अपने समय पर प्रयागराज जंक्शन पहुंची तभी यात्रियों को सांप दिखा। जिसे देखकर लोगों में हडकंप मच गया। बगैर सांप बाहर किये रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को रवाना कर दिया जिस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

प्रयागराज जंक्शन पर जैसे ही दानापुर सिकन्दराबाद एक्स्प्रेस पहुंची तभी यात्रियों को ए2 बोगी के अंदर जहरीला सांप दिखायी दिया जिसकी सूचना यात्रियों ने जीआरपी और रेलवे कंट्रोल रूम के साथ गाड़ी में मौजूद टी०टी० को दी सूचना के बाद भी रेलवे प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद नहीं टूटी और ट्रेन को आगे बढ़ा दिया।

 

जिस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया जंक्शन से ट्रेन नैनी क्रास कर गयी किन्तु रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन ने कोच से सांप बाहर निकालने की कोई कार्यवाही नहीं की रेलवे प्रशासन की इस उदासीनता पर यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया हंगामे के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को मानिकपुर में रोककर मात्र औपचारिकता तो कर ली। लेकिन सांप को कोच से बाहर नहीं किया मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मात्र कोरम पूरा कर ट्रेन को आगे बढ़ा दिया जबकि सांप ट्रेन में ही मौजूद रहा इस तरह रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तार तार हो गयी रेलवे प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना कार्यवाही पर यात्रियों में आक्रोश व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *