UP- शाहजहांपुर कोर्ट में दिनदहाड़े वकील की देशी तमंचे से गोली मारकर हत्या, प्रियंका गांधी ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल !

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोर्ट में सोमवार को एक बड़ी वारदात सामने आई हैं, जानकारी के मुताबिक सुबह 11:45 पर एसीजेएम कोर्ट में वकील भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आराम से अपराधी मौके से फरार हो गये।

 

ये घटना थाना सदर बाजार के कोर्ट की है। घटना के समय वकील भूपेंद्र सिंह रिकॉर्ड रूम गए थे। रिकॉर्ड रूम कचहरी की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इसके बाद ACJM ऑफिस में बैठें भूपेंद्र सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला मौके पर तमंचा छोड़कर भाग निकला। वारदात के समय ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था। मृतक की पहचान थाना जलालाबाद के रहने वाले वकील भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, डीएम इंदर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

 

दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी में न्याय के लिए लड़ रही प्रियंका गांधी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये है,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *