ग्रामीण क्षेत्रों में अब पहियों पर बैंकिंग सुविधाएं, एटीएम वैन की शुरुआत

प्रयागराज: जिले एवं कौशाम्बी के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन शुरू की गई है। जनपद प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में बुधवार को आयोजित उद्धघाटन समारोह में उप-आयुक्त एवं उप-निबंधक प्रयागराज मण्डल एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अमर नाथ सिंह मौर्य ने वैन को हरी झंडी दिखाकर दिखाकर रवाना किया।

 

 

नाबार्ड के सहयोग से बैंक को मोबाइल ए0टी0एम0 वैन उपलब्ध कराई गयी है जिसके द्वारा घर-घर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों को बैंकिंग की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ सिंह मौर्य ने बताया कि मोबाइल वैन के जरिए लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा, जिससे की ग्रामीण इलाकों में लोग बैंक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अभी तक बहुत से ग्रामीण क्षेत्र के किसान एटीएम से वंचित थे। एटीएम वैन से अब किसान भाई भी पैसा निकाल सकेंगे। कार्यक्रम को जिला प्रबंधक नाबार्ड अनिल शर्मा के द्वारा भी सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अलग-अलग गावों में डोर स्टेप पर बैंकिंग संबंधी सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक अपने डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा भी सम्बोधित किया गया।मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह मोबाइल वैन भारत सरकार के गो डिजिटल कार्यक्रम के अंतर्गत मिली है। कार्यक्रम में बैंक समस्त निदेशक गण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *