व्यापारियों की मांग कि शाम के समय चौक में बैरिकेडिंग लगा कर पुलिस चेकिंग न करे

प्रयागराज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह से यह मांग किया है कि घंटाघर पर शाम 6:00 बजे से रात 8:30 बजे तक कोतवाली स्पेक्टर द्वारा बैरी कटिंग करके, चेकिंग, करने से चौक के व्यापारियों  की दुकानदारी का काफी नुकसान हो रहा है ।क्योंकि चेकिंग होने पर आसपास इलाके की कस्टमर नहीं आ रहे हैं। जिससे घंटाघर चौक के व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने नगर पुलिस अधीक्षक से व्यापार मंडल ने यह मांग किया है चेकिंग और बैरिकेडिंग को तत्काल प्रभाव से हटा कर व्यापारियों को राहत देने का कार्य करें। ऐसा ना होने पर व्यापारी सड़क पर उतरने पर मजबूर होंगे। बैठक चौक पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री सैफ अहमद के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक मोहन जी टंडन टंडन,नीरज जयसवाल, अमित सिंह, मोहम्मद आसिफ, मुसाब खान,उज्जवल टंडन, हरेंद्र सिंह लाली सरदार,सरदार बृजेश चौरसिया, निखिल पांडे, मुकेश गुप्ता, गुफरान अहमद, अजय पाठक, संजीव मल्होत्रा, दीपू सेठ, रतन केसरवानी रवि बंसल, कौशल सिंह, अंजलि केसरवानी, रवि गुप्ता, के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *