CBI ने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की रहस्यमय परिस्थितियों हुई मौत की जांच करने सीबीआई की टीम प्रयागराज में डेरा डाल चुकी है। पुलिस लाइन में जिला पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद शाम को अल्लापुर स्थित मठ में जांच करने पहुंची। बताया गया कि लगभग डेढ़ घंटे  टीम ने पूरे मठ को खंगाला और घटना से संबंधित सभी कमरों को देखा। मठ के कर्मचारियों और उत्तराधिकारी बलबीर गिरी से भी इस मामले में पूछताछ जारी है।
टीम ने नरेंद्र गिरी की समाधि स्थल का भी निरीक्षण किया,लगातार सीबीआई टीम प्रयागराज में इस रहस्यमय मौत के कारण और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। प्रशासनिक हलकों में ये भी माना जा रहा है कि बहुत सम्भव है कि सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि की मौत के सीन को दोहरा सकती है। तमाम अखाड़ों के साधुओं संतों सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मामले में सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *