प्रयागराज के चित्रकार तलत महमूद और राजेंद्र भारतीय दिल्ली चित्रकला प्रदर्शनी में सम्मानित

प्रयागराज: सृजन लोक आर्ट फाउंडेशन की ओर से आठ दिवसीय ‘मानसून’ ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आरकेजी आर्ट कल्चर सेंटर दिल्ली में आयोजित की गयी। प्रदर्शनी में प्रयागराज के कलाकारों को आमंत्रित किया गया।आर्टिस्ट तलत महमूद, राजेंद्र भारतीय एवं अरविंद कुमार ने प्रदर्शनी में शामिल होकर प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। इस मौके पर सभी कलाकारों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।
19 सितंबर को आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी 26 सितंबर तक जारी रहेगी। गठन करने वालों में संयुक्त रूप से आरके गुप्ता, काज़ी एम रागिब, रामबली प्रजापति और राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के 26 दिग्गज कलाकारों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक रामबली प्रजापति कहा कि यह संस्था कला, कलाकार और समाज के बीच एक पुल का काम करती है। कहा कि फाउंडेशन अब तक उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में कलाकारों की प्रदर्शनी लगा चुकी है, जिसमें 1700 कलाकारों ने हिस्सा लिया है। संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष आर्ट क्रिटिक, आर्ट डायरेक्टर काज़ी एम रागिब ने चित्रों की शैली और बाजार में चित्रों के महत्व पर प्रकाश डाला।
भाग लेने वाले मुख्य कलाकारों में डॉ. रामबली प्रजापति संस्थापक ग़ाज़ियाबाद, अध्यक्ष एम रागिब दिल्ली, संयोजक प्रवीण कुमार सैनी, डॉ. राजेंद्र राजन, मेरठ, बिन्दु चक्रावल ग़ाज़ियाबाद, तारा शर्मा ग़ाज़ियाबाद, सम्यक प्रजापति, डा. रेखा रानी शर्मा गोरखपुर, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ रवीश कुमार मुरादाबाद, जगदीश पाण्डेय नैनीताल, डॉ. कुमुद सिंह अयोध्या, डॉ अजय रघुवंशी बरेली, सैबल गुप्ता ग़ाज़ियाबाद, राम प्रकाश, पीयूष शर्मा, ममता दीक्षित मेरठ, प्रांजल सैनी, डॉ. वंदना वर्मा, राम लता, डॉ. सुनील कुमार, निशा राजपूत एवं सोहन सिंह शामिल रहे। अन्त में संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने आए हुए सभी मेहमानों स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *