प्रयागराज: शहर में नगर निगम सीमा के भीतर लगातार हो रही वाटर टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर आम जनता में काफी रोष है।सपा, कांग्रेस और निर्दलीय सभासद इस वृद्धि का सदन में भी जता चुके हैं। वह महापौर को भी इस बात चेता चुके हैं। लेकिन अभी तक जल कर कम करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।कोरोना महामारी के चलते पहले ही आम आदमी आर्थिक रूप से टूट चुका है।उप्र से बढ़ती मंहगाई ने रही सही कसर पूरी कर दी है।अब प्रयागराज नगर निगम के पूर्व पार्षद इस वृद्धि को लेकर लामबंद हो गये हैं। इसी सिलसिले में पूर्व सभासदों की एक बैठक पूर्व वरिष्ठ पार्षद और सपा नेता नंदलाल नंदा के करैलाबाग आवास में हुई।जिसमें आम नागरिक भी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद नन्दलाल नंदा ने किया तथा संचालन भूपेंद्र कुमार एडवोकेट ने किया ।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि टुल्लू पम्प चलाने पर भी कभी कभी पानी नहीं आता है ,जलनिकासी की ब्यवस्था ठीक नहीं है , गलियां क्षतिग्रस्त हैं चलने लायक नहीं है ।नगर निगम और जलकल विभाग नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने में असफल है । सभी नागरिकों ने कहा कि मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने के लिए महापौर से मिलेंगे ।जनजागरण अभियान का समर्थन किया। पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह और वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह ने नगर निगम और जलकल विभाग द्वारा टैक्स निर्धारण के नियम नागरिकों को विस्तार से समझाया और कहा कि मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स के खिलाफ आन्दोलन वापसी होने तक चलाया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह , पूर्व पार्षद नन्दलाल नंदा , भूपेंद्र कुमार एडवोकेट , सुरेन्द्र कुमार गुप्ता आचार्य , रामजी लाल श्रीवास्तव , गोविंद नारायण अवस्थी , अनिल कुमार श्रीवास्तव , पुरुषोत्तम दास केसरवानी , हितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे ।
