उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बसपा की, कल्पना मिश्रा

प्रयागराज: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बहुजन समाज पार्टी की भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इस बार बसपा ब्राह्मण समाज को रिझाने में लगी है।इसी सिलसिले में शनिवार को प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी ने एक महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया।बसपा सूत्रों का कहना है कि ये सम्मेलन अब पूरे प्रदेश में जगह-जगह आयोजित किया जाएगा।इन सम्मेलनों के साथ महिलाओं को केंद्र में रख कर  महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।बसपा का मानना है कि महिला मतदाता भी बसपा की ओर आकर्षित हो सकती हैं।इसी क्रम में प्रयागराज में महिला विचार गोष्ठी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर पार्टियां बूथ लेवल से विधानसभा सभा तक लोगों तक पहुंचने के प्रयास में अभी से जुट गई हैं। अभी कुछ दिन पहले बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया था और पार्टी की नीति और पार्टी के कार्य को लोगों तक पहुंचाने का काम किया था ।इसी क्रम में आज सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने भी यह अभियान छेड़ दिया है और शनिवार को शहर के एक  होटल में महिला प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत की है जिसमें महिला सशक्तिकरण और महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बसपा नेता कल्पना मिश्रा ने कहा कि इस गोष्टी के माध्यम से हमें महिलाओं की शक्ति को पहुँचवाना है हम इस मिशन को लेकर निकले हैं कि इस बार 2022 में बहन मायावती को पूर्ण बहुमत से प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है। इस उद्देश्य 18 मंडलों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होती है इसलिए महिलाओं का आगे आना बहुत जरूरी है इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम को जगह-जगह विचार गोष्ठी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।एक तरह से ये सरकार फेल है ।श्रीमती मिश्रा ने कहा कि लोगों को बसपा से बहुत उम्मीदें हैं और अब उत्तरप्रदेश में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *