लखनऊ: महशूर शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान की नातिन ने मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर लगाया गैंगरेप का आरोप CM से लगाई गुहार

शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां की नातिन से गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित से बात करने के बाद सीएम ने न्याय का आश्वासन दिया है। गैंगरेप का आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे पर है, जिसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में 2019 में लडक़ी के साथ गैंग रेप हुआ था। गैंगरेप का आरोप हसन जमाल, हसन कमाल, हसन फराज, हसन जाहिद पर लगा था। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है, जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के साथ तेजाब फेंकने की धमकियां दे रहे हैं। सभी आरोपी चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारे गए मेराज के साथी भी बताए जा रहे हैं।

हालांकि आज बुधवार को पीड़िता न्याय की गुहार लगाने सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार पहुंची, जिसके बाद आश्वासन मिला है कि कार्यवाही की जाएगी।

पीड़िता की मां ने कहा कि वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे हैं. आश्वासन मिला है, गिरफ्तार की जाएगी, हमको इंसाफ चाहिए, घर से लड़की को निकलने नहीं दिया जा रहा है, घर में सबको प्रताड़ित करते हैं।

अब दूसरा पक्ष ये भी है कि एक तरफ तो भाजपा और योगी आदित्यनाथ कहते है कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और मुख्तार जैसे अपराधियों का दमन करने को सरकार तत्पर है फिर क्यों पुलिस ने अभी तक कारवाई नहीं की। मतलब साफ है मीडिया में हवा हवाई छवि और ढोल पीट कर मार्केटिंग की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *