जिला पंचायत चुनावों के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल प्रयोग की निंदा

शाहिद नक़वी/ जिला पंचायत चुनावों के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल प्रयोग की सपा नेताओं ने निंदा की है।महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने आरोप लगाया कि इशारे पर हुए लाठी चार्ज कि घोर निन्दा की। उन्होंने बताया कि लाठी चार्ज मे जहा कम उम्र के अजय भारतीय को गम्भीर चोटें आईं और वह बेहोश हो कर सड़क पर पड़ रहा वहीं युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के सर व पैर मे गम्भीर चोट आई।विनोद यादव व अमित यादव के पैर व हाँथ पुलिस की लाठी से ज़ख्मी हो गए।पासी समाज के प्रदेश के नेता रजनीश भारतीया के सर मे व पैर मे चोट आई जिनका सिटी स्कैन के लिए भेजा गया।वहीं अरुण यादव भी पुलिसया लाठी से घायल।महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार सभी घायलों को प्रीती हास्पिटल ले जाया गया।

 

वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,एमएलसी डॉ मान सिंह यादव,पंधारी यादव,रामानन्द भारतीय,रवीन्द्र यादव,ओ पी यादव,राम मिलन यादव,संदीप पटेल,दान बहादुर मधुर,तारिक सईद अज्जू,महावीर यादव,नाटे चौधरी,पूर्व प्रमुख सन्दीप यादव,अनिता श्रीवास्तव, मंजू यादव,मंजू पाठक,पूजा मिश्रा,निशा शुक्ला,सैफ फरीदी,नेम यादव,रमीज़ अहसन,शहनवाज़ अहमद,मो०हमज़ा,अब्दुल अहद समेत भारी संख्या मे सपाई प्रीति हास्पिटल मे घायलों का हाल चाल लेने व समुचित इलाज की व्यवस्था कराने को डटे रहे।सपा नेताओं ने पुलिसया लाठी चार्ज के दम पर पंचायत अध्यक्षी पर क़बज़ा करने का आरोप लगाया।कहा प्रशासन से पहले ही धांधली होने की शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन पुरी तरहा भाजपा के मन माफिक़ कार्य करते हुए सपाईयों पर लाठी चार्ज कर अपना अध्यक्ष बनाने मे सफल रहा।

 

क्यों हुआ बवाल-

प्रयागराज।जिले में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई गहमागहमी बनी रही चुनाव के परिणाम आते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए ।उनका कहना था कि पूरे घटनाक्रम केंद्र एवं राज्य में काबिज भाजपा सरकार द्वारा चुनावों में व्यापक रूप से धांधली की गई है डिजिटल कैमरा सिस्टम के जरिए उन्होंने प्रत्याशियों द्वारा दिए गए वोटों को पहले से ही गणना कर लिया था। इसलिए इनको पहले ही पता चल चुका था कि जीत का सेहरा भाजपा के प्रत्याशी के सर पर रखा जाएगा।
कार्यकर्ताओं के उग्र रुख को देखते हुए पहले प्रशासन ने काफी समझाने बुझाने का काम किया लेकिन जब कार्यकर्ताओं द्वारा हद से ज्यादा उग्रता दिखा दी गई तो पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग करते हुए इनको मतदान केंद्र से दूर धकेला गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मतगणना स्थल के 200 मीटर की रेंज में किसी प्रकार की राजनीति करते नहीं किए जाएंगे लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मतदान केंद्र की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे जिस पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें काफी कार्यकर्ता घायल हो गए कार्यकर्ताओं द्वारा फेंके गए ईट पत्थर और कुर्सियों की वजह से कई पुलिसवाले भी चोटिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *