मेडिकल कॉलेज रेप पीड़िता को इंसाफ के लिए धरना और श्रृद्धांजलि

 

शाहिद नक़वी: मिर्जापुर की बेटी को न्याय दो की आवाज़ बुलन्द करते हुए कैण्डिल जला कर दी गई श्रद्धांजलि

 एस आर एन रेप पीड़िता को न्याय दिलाने और बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ०रिचा सिंह के नेत्रित्व मे पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर जुटे समाजवादी पार्टी के लोगों ने कैण्डिल जला कर बेटी को न्याय दो,बेटी हम शर्मिंदा हैं के साथ ज़िम्मेदार अस्पताल के स्टाफ सीएमओ और पुलिस अधिकारीयों की जवाबदेही तय करने को आवाज़ बुलन्द की।
इस मौक़े पर रिचा सिंह ने कहा कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।सपाईयों ने मृत बेटी के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया।इस मौक़े पर डॉ रिचा सिंह,मुज़फ्फर बाग़ी,प्रमोद यादव बच्चा,मो०इमरान,पिन्टू यादव,सचिन दास,संदीप,सूरज मिश्रा, मुकेश,काशान सिद्दीकी,मो०मुजीब,नौशाद सिद्दीकी,औन ज़ैदी,सै०मो०अस्करी आदि शामिल रहे।
इसके पहले डॉ ऋचा सिंह ने एस आर एन मेडिकल कॉलेज रेप केस प्रकरण में आईजी प्रयागराज और सीएमओ प्रयागराज को लीगल नोटिस सर्व कराया। उन्होंने कहा कि एफ आई आर दर्ज होने के पहले आईजी लेवल के अधिकारी द्वारा आरोपियों को क्लीन चिट दिए जाने से जांच प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है ।

पूर्व अध्यक्ष ने सवाल उठाया 

जब आईजी लेवल का अधिकारी आरोपियों को क्लीन चिट दे चुका है तो सब इंस्पेक्टर लेवल का अधिकारी उस आरोपी को दोषी कैसे ठहरा सकता है ??इसी विरोधाभासी सिचुएशन को देखते हुए आज आईजी प्रयागराज रेंज को लीगल नोटिस जारी की गयी कि परिवार द्वारा तहरीर 3 जून को लगभग दोपहर में दी गई थी तो फिर 3 जून को ही सुबह 8: बजकर 8 मिनट पर आईजी रेंज ने किस  अधिकार से आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया बिना एफआईआर  और जाँच हुए?? डाक्टर रिचा सिंह ने कहा कि यह उनके अधिकारों की परिधि के बाहर का कार्य है, और यह स्थापित पुलिस मैनुअल एक्ट और आईपीसी सीआरपीसी के प्रावधानों के बाहर है।साथ ही उन्होंने  भारत सरकार के एक सर्कुलर का हवाला देते हुए। आई जी रेंज को एक पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *