Covid-19, प्रयागराज में ब्लैक फंगस के मरीज का सफल आपरेशन

 

प्रयागराज: जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस की बीमारी अपने पैर पसारने को तैयार खड़ी है उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडलीय चिकित्सालय में इस रोग का सफल ऑपरेशन कर यह प्रमाणित किया गया है कि किसी भी प्रकार की जटिल बीमारी यदि आराम से और चिंतन करके इलाज किया जाए तो हो सफलता हमेशा हाथ लगती है।

 जहां एक प्रयागराज स्वरूपरानी मंडली चिकित्सालय में 90% से ज्यादा कोरोना वायरस से ग्रसित रोगियों का सफल इलाज़ किया गया है वहीं पर कल स्वरूपरानी मंडलीय चिकित्सालय में  श्रावस्ती से आए दुर्गेश गुप्ता (३२) मरीज का ब्लैक फंगस का  सफल ऑपरेशन कर एक इतिहास रच दिया गया है। लगभग 6 घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम ने अथक प्रयास से मरीज को सफल रुप से ऑपरेशन कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है अभी मरीज डॉक्टर देखरेख में है और जल्दी ही स्वस्थ होने के बाद उसे घर रवाना कर दिया जाएगा।
इस विषय पर प्रधानाचार्य मोतीलाल नेहरू स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बताया की श्रावस्ती से लेकर लखनऊ तक सभी जगह मरीज द्वारा अपनी इलाज की कोशिश की गई लेकिन अंततोगत्वा प्रयागराज से हमारे साथ संपर्क साधने के बाद पूरे रोग की जटिलता को समझते हुए हम लोगों ने यह कदम उठाया और इस ऑपरेशन को सफल किया। मरीज की स्थिति अब काफी संतोषजनक है एवं जल्दी ही कुछ परीक्षणों के बाद मरीज को उसके घर श्रावस्ती भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *