प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ट्वीट के जरिये अपनी मां हीराबेन के कोरोना वैक्सीन लेने की जानकारी दी

नई दिल्ली: देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी ने भी कोरोना टीका का पहला चरण आज पूरा किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी। साथ ही देशवासियों को भी अपील की है टीका लगवाने की। 
 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी मां को आज कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है, मैं सभी से विनती करता हूं कि जिन लोगों को वैक्सीन की अनुमति मिल चुकी है उन्हें प्रोत्साहित करने और वैक्सीन लगवाने में मदद करें।
प्रधानमंत्री मोदी भी वैक्सीन का पहला टीका पहली मार्च को लगवा चुके हैं।
पहली मार्च से देशभर में उन लोगों को वैक्सीन का टीका लगवाने की अनुमति मिल चुकी है, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो या फिर ऐसे लोग जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है और वे को-मार्बिड हैं यानि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।

नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 21 मार्च तक लॉक्डडाउन

देशभर में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई है और शुरुआत में कोरोना वारियर्स को टीका लगाया गया है। उसके बाद पहली मार्च से 60 वर्ष से ऊपर की आयु या 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले को-मॉर्बिड लोगों को टिका लगाने की अनुमति मिली है. 45 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को अभी तक टीका लगाने की अनुमति नहीं है।

दिल्ली में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में 100 से ज्यादा मामले, 1700 का आंकड़ा पार करने के साथ दिल्ली में मार्च में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

अब तक 2.56 करोड़ लोगों को दी जा चुकी कोरोना वैक्‍सीन


देश में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। कोरोना वैक्‍सीनेशन की दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हो गई है। देश में अब तक 2 करोड़ 56लाख 85 हजार 11 लोगों कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *