कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये गृह मंत्रालय ने 31 मार्च तक कोविड गाइडलाइंस को कड़ाई से लागू करने के निर्देश जारी किये

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुये कई राज्यों की सरकार और केंद्र सरकार के तरफ से शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर मौजूदा गाइडलाइंस को आगामी 31 मार्च तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। साथ ही गृहमंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के आदेश भी दिए हैं। लगातार कम हो रहे कोविड-19 मामलों में बीते दिनों में कुछ इजाफा देखा गया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल के अलावा कई और राज्यों में भी मामलों में इजाफा हुआ है।

शुक्रवार को सरकार ने निगरानी, कंटेनमेंट और सावधानी को लेकर पहले से लागू गाइडलाइंस को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ये गाइडलाइंस अब 31 मार्च तक जारी रहेंगी।
इसके संबंध में गृहमंत्रालय ने आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ सरकार बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। सरकार ने कहा है कि गिरते मामलों के बीच हमें निगरानी और कंटेनमेंट बनाए रखने की जरूरत है।

मंत्रालाय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है ‘कंटेनमेंट जोन को सावधानी के साथ सीमांकित किया जाना जारी रखा जाएगा। इन जोन में कंटेनमेंट उपाय का सख्ती से पालन करना होगा जरूरी। इसके साथ ही कोविड को नियम का पालन करने को लेकर भी सख्ती की जरूरत है। कोविड को लेकर 27 जनवरी 2021 को जारी गाइडलाइंस को ही 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

COVID-19 बड़ी जल्दी में है सरकार 16 जनवरी से टीका लगाने की होगी शुरुआत 3 करोड़ लोगों को पहले चरण में मिलेगा टीका

नए स्ट्रेन का कहर
बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच देश में नए स्ट्रेन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश के 18 राज्यों में ब्रिटेन, अफ्रीका और ब्राजील में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पाए गए हैं। केंद्र सरकार इन सभी राज्यों की निगरानी कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 194 लोगों में से 187 मरीजों में ब्रिटेन का स्ट्रेन मिला है।

कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस मामलों में लगातार बढ़त का सामना कर रहे राज्यों को केंद्र सरकार ने RT-PCR टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह दी है। साथ ही सरकार ने राज्यों को लिखे पत्र में नियमित रूप से म्यूटेंट स्ट्रेन्स पर भी निगरानी रखने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *