बेरोज़गार युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा, बासुदेव यादव

प्रयागराज:शाहिद नक़वी। विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव ने विधान परिषद मे कहा की प्रयागराज में बेरोज़गार छात्र छात्राओं के शांति पूर्ण प्रदर्शन पर सरकार के इशारे पर बर्बर लाठी चार्ज करके युवा विरोधी सोच का परिचय दिया है ।
 विधान परिषद में यह बात बासुदेव यादव एम एल सी ने ज़ोरदार ढंग से उठाई।श्री यादव ने कहा कि मुख्य मंत्री के स्पष्ट वादे के ख़िलाफ़ अभी तक पाँच लाख से अधिक रिक्त पदों पर  विज्ञापन तक नहीं निकाला गया । बेरोज़गारों के सितम्बर २०२० के आंदोलन के समय यह वादा किया गया था ।
नौकरियाँ तो दूर , नौकरी की माँग करने पर लाठी और जेल भेजा जा रहा है ।सरकार तत्काल रिक्त पदों का विज्ञापन निकाले गिरफ़्तार छात्रों को रिहा करे ।
 सरकार ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।समाजवादी पार्टी द्वारा गत दिवस इसी मुद्दे और पिछड़े समुदाय को भर्तियों मे धांधली कर बड़े पैमाने पर नौकरी से बाहर कर दिया था जिसको लेकर विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव,प्रदेश प्रवक्ता निधी यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी सहित सैकड़ो अधिवक्ताओं महिलाओं व पिछड़े समाज के लोगों ने लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर गेट बन्द कर धरना दिया था और मांग पत्र सौंप कर उच्चस्तरिय जाँच के साथ दोशीयों को चिन्हित करने को मांग पत्र भी सौंपा था।इसी मुद्दे को लेकर बासुदेव यादव ने विधान परिषद में ज़ोरदार ढ़ंग से आवाज़ बुलन्द की कहा न्याय नही मिला तो अब छात्र छात्राओं पर हुए पुलिसया दमन और अभिव्यक्ति की आवाज़ को दबाने वालों के विरुद्ध सड़को पर उतर कर विरोध होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *