दीपिका पादुकोण के फैन्स को साल के पहले दिन झटका सभी सोशल मीडिया हैंडल की पोस्ट डिलीट हुई

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के पहले दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से सबको चौंका दिया है। नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Instagram) के सभी पोस्ट डिलीट हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर दीपिका पादुकोण की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। कई मीडिया रिपोर्ट में अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि दीपिका का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो। एक और कारण यह हो सकता है कि दीपिका ने नए साल में नए स्लेट के साथ 2021 में प्रवेश करना चाहती है।

खैर इस बात में क्या सच्चाई है, ये तो केवल दीपिका पादुकोण ही स्पष्ट कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में उनके फैन्स के लिए ये एक शॉकिंग खबर है। अब ये सवाल सबके दिमाग में है कि उन्होंने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है। हाल ही में, कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे फराह खान और विक्रांत मैसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गये थे।

दीपिका पादुकोण के इंस्टा और ट्विचर पर बस एक डीपी लगी है, दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर 27 मिलियन और फेसबुक पर भी उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं।

Deepika Ranveer

दीपिका पादुकोण रणथंभौर में पति रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म, ‘महाभारत’ और ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं। वहीं प्रभास स्टारर फिल्म जिसका अभी टाइटल सामने नहीं आया है, उसमें भी काम करने वाली हैं। इसके अलावा वो एक फिल्म सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ करने वाली हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *