करण जौहर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही, अब दिल्ली हाइकोर्ट ने भेजा समन धर्मा प्रोडक्शन को

धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में परफॉर्मेंस को कमर्शियली इस्तेमाल करके फायदा उठाने का है। इंडियन सिंगर राइट असोसिएशन के आपत्ति करने के बाद ये समन भेजा गया है।

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय वायु सेना तो पहले ही फिल्म को लेकर आपत्ति जाहिर कर चुकी है। वहीं अब इडियन सिंगर राइट एसोसिएशन (इसरा) ने फिल्म के डायरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ एक केस दर्ज कराया है।

धर्मा प्रोडक्शन पर परफॉर्मेंस के कमर्शियली इस्तेमाल का आरोप

इंडियन सिंगर राइट एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में परफॉर्मेंस को कमर्शियली इस्तेमाल किया गया है।

एसोसिएशन का आरोप है कि फिल्म राम लखन के ए जी ओ जी को, फिल्म खलनायक के गाने चोली के पीछे क्या है और फिल्म कुछ-कुछ होता के साजन जी घर आए गाने को कमर्शियली इस्तेमाल किया गया है। इस कारण रॉयलटी मिलनी चाहिए। वहीं बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।

धर्मा प्रोडक्शन का कहना है कि ये परफॉरमेंस लाइव नहीं थे इस वजह से रॉयलटी का कोई मामला बनता ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि गानों के लाइसेंस म्यूजिक कंपनी से पहले ही ले लिए गए थे। देश की पहली इंडियन एयर फोर्स पायलट पर बेस्ड फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल में लीड रोल में जान्हवी कपूर थीं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी भी अहम रोल में थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *