ब्रिटेन से भारत लौटे 6 व्यक्तियों में मिला Covid-19 सैम्पल पॉजिटिव, सरकार के लिए नई चुनौती

New Coronavirus Strain: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये रूप (स्ट्रेन) के तेजी से पांव पसारने के बाद दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है।भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं सोमवार की रात लंदन से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्री और चालक दल के पांच सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं।

सोमवार की रात लंदन से 266 यात्रियों को लेकर एक विमान दिल्ली आया था।

File: Courtesy, Sumeet Kumar Bhartiya
File: Courtesy, Sumeet Kumar Bhartiya

दिल्ली एयरपोर्ट में हुए जांच में ये यात्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पॉजीटिव पाये गये लोगों को इंस्टिट्यूशनल कोरेंटिन सेंटर पर भेजा गया है, वहीं इनके सैंपलों की आगे की जांच के लिए एनसीडीसी के पास भेजे गए हैं। वहीं तमिलनाडु में हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से लौटे एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति को चेन्नई के किंग्स इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है।

ब्रिटेन से लौटे चेन्नई के शख्स कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से अधिकारियों ने उसके संपर्क में आये लोगों का ट्रेसिंग शुरू कर दिया है। साथ ही प्रशासन ने कोरोना के टेस्ट सैंपल को पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीज कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित है कि नहीं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य प्रशासन देश में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की सख्ती से जाँच और निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *