सऊदी अरब के बाद अब भारत ने भी लगाया ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर 1 हफ्ते के लिए रोक

कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने और यूके में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने फैसला लिया है कि यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि ये उड़ानें 22 दिसंबर 11 बजकर 59 मिनट से रद्द होंगी और 31 दिसंबर को 11 बजकर 59 मिनट तक रद्द रहेंगी। ऐसा इसलिए भी किया गया हैं क्योंकि छुट्टी के इस सीजन में लोग दूसरे देशों में निकल कर संक्रमित ना हो जाये।

Coronavirus के नये स्ट्रेन मिलने के बाद सऊदी अरब ने लगाई इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक-

ये कदम ब्रिटेन की सरकार की चेतावनी के बाद उठाया गया है जिसमें ये कहा गया है कि कोरोनावायरस का तेजी से फैलने वाला एक नया स्ट्रेन ‘नियंत्रण से बाहर हो रहा है’, जिसके बाद कई यूरोपियन देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर बैन लगा दिया है। इसके बाद ही सऊदी अरब ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स और कुवैत ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है।
सऊदी अरब ने एक हफ्ते के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगाई है। आगे का फैसला क्या स्थिति रहती है उसको देखकर तय होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *