बॉलीवुड में ड्रग का भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले ने इस कड़ी में बॉलीवुड की पोल खोलकर रख दी मामले में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिनमें लगातार बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आते रहे है। पूरे मामले में एनसीबी (NCB) भी बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की तह तक जाने की कोशिशों मे कार्रवाई कर रही है।
गुरुवार को बॉलीवुड ड्र्ग्स रैकेट में एनसीबी ने मशहूर फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर को भी समन भेजा है। एनसीबी ने करण जौहर से 18 दिसंबर तक उनके घर पर हुई संदिग्ध पार्टी के बारे में जवाब देने को कहा है।
आपको बता दें कि इस पार्टी का वीडियो खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। करण जौहर को एनसीबी ने समन में जबाव मांगा है कि जो कथित ड्रग पार्टी हुई थी वो किसने प्रायोजित की थी जो वीडियो शूट हुआ था वो किस डिवाइस से शूट हुआ था वो दीजिए साथ ही अगर कोई इनविटेशन कार्ड था तो वो संलग्न करें।
करण जौहर की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल थे। करण जौहर की पार्टी में दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर शाहिद कपूर जैसे बड़े एक्टर शामिल हुए थे।
