बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, प्रयागराज से आरडीएक्स और असलहे बरामद

प्रयागराज: देश की जांच एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी घटना होने की साज़िश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया गया है। पुलिस ने प्रयागराज से दो किलो आरडीएक्स, दो हथगोले, दो इटेलियन पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। विस्फोटक सामान के साथ पकड़े गए आतंकियों को दिल्ली लाया जा रहा है। इतनी अधिक मात्रा में विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एंजेसियां सतर्क हो गई हैं।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक सीनियर अधिकारी ने आरडीएक्स व हथगोलों को पाकिस्तान निर्मित बताया है। उनका कहना है कि ‘ये विस्फोटक सामग्री वहीं से भारत भेजी गई हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘अभी पाकिस्तान से हथियार भारत में एकत्रित किए जा रहे थे, अभी और हथियारों का आना बाकी था। साथ ही जिन स्थानों पर बम धमाके करने की योजना थी, उन स्थानों की आतंकियों द्वारा रैकी की जा रही थी।’

 

अधिकारी ने बताया कि अभी आतंकियों के सिर्फ एक मोड्यूल का खुलासा हुआ है, जबकि अभी और कई मोड्यूलों के खुलासे होने बाकी हैं। उनका मानना है कि अभी देश में 15 से 20 आतंकी और हो सकते हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पूरे देश में दबिश दी जा रही है।

 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि आरडीएक्स व हथगोले पाकिस्तान से भारत आए हैं। अभी तो विस्फोटक व हथियार एकत्रित किए जा रहे थे। पाकिस्तान से अभी और विस्फोटक व हथियार आने थे। विस्फोटक व हथियारों को लाने-जे जाने का काम चल रहा था। साथ में जिन जगहों पर बम धमाके करने थे उन जगहों की रैकी जा रही थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि ये आतंकियों का एक मोड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों के कई मोड्यूल अभी देश में हैं। देश में 15 से 20 आतंकी और हो सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों ने शुरूआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उनको देश में दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में सीरियल बम धमाके करने थे। ओसामा व जीशान बम बनाने की तैयारी कर रहे थे। इन्होंने दो आईईडी बना ली थीं। पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि आतंकियों को राजनेताओं समेत कई धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग करनी थी। ये भी बात भी सामने आ रही है कि दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी इनके आतंकियों के निशाने पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *