प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान के खान के भांजे और फ़िल्म एक्टर इमरान खान को मुम्बई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस जाती किया है। आरोप है कि मुम्बई के क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP के प्रोटेस्ट में भाग लिया था।
दरअसल, इमरान खान के पास यूएसए की नागरिकता है। ऐसे में अभिनेता पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। एक्टर ने नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है।
यहाँ बड़ा सवाल ये है क्या मुम्बई पुलिस इस तरह का नोटिस जारी कर सकती है। ये कार्रवाई भारतीय दूतावास के माध्यम से होना चाहिए था। इस बारे में जानकारी के लिए मुम्बई पुलिस को संपर्क किया गया। लेकिन सवाल के जबाव के लिए कोई उपलब्ध नहीं हो सका।
