पश्चिम बंगाल- ममता बनर्जी पर हमला, TMC के हंगामे के बाद पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुर्गा पूजा मिलन समारोह के उद्घाटन के दौरान हुआ। आरोप है एक महिला ने कथित तौर पर नशे में चाकू से हमला किया। ममता बनर्जी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।

सूत्रों ने बताया आरोपी महिला एक सिविक वॉलंटियर है और उसका नाम तनिष्ठा साहा है। यह आरोप तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कालीघाट पुलिस स्टेशन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी आई, बंगाल में ध्वस्त हो गई कानून-व्यवस्था- साकेत गोखले

TMC सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि जब से बीजेपी बंगाल की सत्ता में आई है, तब से कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आम लोग तो छोड़िए, प्रदेश की पूर्व सीएम ममता बनर्जी तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ड्रग एडिक्टिड ममता दीदी के आवास पर पहुंच गई और चाकू से हमला करने की कोशिश की। जबकि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हासिल है।

‘हमले के पीछे हो सकती है बीजेपी की साजिश’

गोखले ने आरोप लगाया, इस हमले के पीछे बीजेपी की साजिश हो सकती है। असल में मोदी सरकार उन्हें खत्म करने पर तुली हुई है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। देखते हैं कि पुलिस इस मामले में कोई एक्शन लेगी या इस अटैक के लिए अमित शाह की मंजूरी मिली हुई थी।

ममता के पास जाने की कर रही थी जिद- डोला सेन

TMC नेता डोला सेन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह वाकया मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला की पहचान तनिष्ठा साहा के रूप में हुई है। वह नशे की हालत में ममता दीदी के आवास के बाहर पहुंची और वहां पर गंदी गालियां दी। इसके बाद चाकू निकालकर ममता बनर्जी के पास जाने की कोशिश की। डोला सेन ने कहा कि आरोपी महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताते हुए उनके पास जाने की जिद भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *