यूपी को फिर से मिला कार्यकारी DGP, आईपीएस विजय कुमार उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार को बुधवार को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद कुमार को प्रभार दिया गया है। कुमार के पास डीजी सीबी-सीआईडी और डीजी सतर्कता का प्रभार भी है।

प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरी बार स्थाई डीजीपी के बजाय कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। सरकार ने सही उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट करने के लिए नामों का पैनल केंद्र को नहीं भेजा है। मई 2022 में DGP मुकुल गोयल को हटाया गया था। इसके बाद से अब तक यूपी को स्थायी DGP नहीं मिल सका है।

गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा डीजीपी की नियुक्ति में 2020 से चली आ रही वरिष्ठता के आधार पर कुमार को चुना गया है।

आरके विश्वकर्मा को भी 31 मार्च को तत्कालीन कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद इसी आधार पर राज्य का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।

मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद 12 मई 2022 को डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। उसके बाद अक्टूबर में, जबकि उनका छह महीने का कार्यकाल अभी बाकी था, राज्य सरकार ने अन्य डीजी के साथ उनके नाम को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र ने वापस लिखकर कारण पूछा कि गोयल को क्यों हटाया गया।? इसके बाद से गतिरोध जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *