‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 106वां दिन: हरियाणा में यात्रा दुसरे दिन नूंह से आगे बढ़ी, आज घासेड़ा गांव में होगी राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत गुरुवार सुबह नूंह के मालाब गांव से हुई। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज हरियाणा में दूसरा दिन है। आज राहुल मेवात के घासेड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये वही गांव है, जहां पर साल 1947 में महात्मा गांधी की एक आवाज पर देश छोड़कर जा रहे लाखों मुसलमान रुक गए थे। गुरुवार को यात्रा का रात्रि विश्राम बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में होगा।

घासेड़ा गांव की कहानी क्या है?

15 अगस्त 1947 को देश के आज़ाद होने के बाद कई इलाकों में दंगे शुरू हो गए थे। इस जगह के मुसलमानों ने भी पाकिस्तान पलायन करने का मन बना लिया था। जैसे ही पलायन की जानकारी महात्मा गांधी को लगी वो इन्हें रोकने के लिए घासेड़ा गांव पहुंच गए थे। इस दौरान महात्मा गांधी ने घासेड़ा गांव के मैदान में एकत्रित होकर सभी लोगों से देश नहीं छोड़ने की अपील की थी। गांधी की एक अपील से देश छोड़कर जा रहे लाखों लोग रुक गए।

हरियाणा में यात्रा 3 दिन में 3 जिलों से होकर गुजर रही है। हर जिले में एक दिन यात्रा का ठहराव होगा। यात्रा कुल 116 किलोमीटर का सफर करेगी। राहुल गांधी की यात्रा सबसे ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य जिले नूंह में रुकेगी। यहां करीब 70 किलो मीटर की यात्रा होगा। सबसे कम गुरुग्राम जिले में 20 किलो की यात्रा होगी। फरीदाबाद में 26 किलो मीटर के एरिया में यात्रा होकर गुजरेगी।

23 दिसंबर को यात्रा हरचंद पुर, बल्लभगढ़-सोहना मार्ग से शुरू होगी और पाखल गांव, पाली चौक से होते हुए गुजरेगी। शाम को फरीदाबाद के बड़कल मोड़ पर यह रूकेगी। यात्रा शुक्रवार रात को फरीदाबाद में ही रुकेगी। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

यात्रा के दौरान हरियाणा कांग्रेस राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर फोकस करेगी। इनमें फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला की लोकसभा सीटें शामिल हैं. इस यात्रा के अंतर्गत राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 विधानसभाएं कवर की जाएगी।

यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी। जिसके बाद नौ दिन का विश्राम होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’ इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।

24 दिसंबर को दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का क्या है प्लान?

– यात्रा 24 दिसंबर को बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से सुबह 6 बजे शुरू होगी और 10.30 बजे आश्रम चौक आयेगी।

– आश्रम चौक पर लंच ब्रेक के बाद यात्रा 1.30 बजे फिर शुरू होगी और आश्रम चौक से फिर मथुरा रोड, फिर इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किला जायेगी।

– पैदल यात्रा लाल किला पर शाम के समय खत्म होगी।

– लाल किला पहुंचने के बाद राहुल गांधी का संबोधन होगा।

– उसके बाद गाड़ी में बैठकर राहुल और बाकी नेता पहले राजघाट और फिर शांति वन, शक्ति स्थल और वीर भूमि जायेंगे।

– 3 जनवरी को दिल्ली से ही पुनः यात्रा शुरू होगी।

24 दिसंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे कमल हासन-

अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम (MNM) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में 24 दिसंबर को दिल्ली में हिस्सा लेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में अब तक पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी हस्तियों की भागीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास सहित कई पूर्व सैनिकों और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, लेखकों व अन्य शख्सियतों ने भी यात्रा में भाग लिया है।

कांग्रेस अब महिला जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी में-

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पैदा हो रहे उत्साह को देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी ‘महिला जोड़ो यात्रा’ निकालने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी इसके जरिये महिला वोटर्स तक पहुंच बनाने की योजना बना रही है। कांग्रेस की इस महिला जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कई नेता करेंगे लेकिन इसके केंद्र में प्रियंका गांधी होंगी। प्रियंका हरेक राज्य में महिला मोर्चा का नेतृत्व करेंगी और महिला घोषणापत्र भी जारी करेंगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी महिला कांग्रेस और प्रियंका की स्टार छवि पर केंद्रित होकर महिला अध्यक्ष के नहीं होने वाले नुकसान की भरपाई करना चाहती है।

26 जनवरी से कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान भी शुरू होगा

जयराम रमेश ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान दो महीने तक चलेगा। दो माह का यह अभियान तीन चरण में चलेगा। पहले चरण में हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाए जाएंगे। युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखंड में बाइक रैली निकालेंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कके नेतृत्व में प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिला मार्च और महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।

बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा के वर्तमान चरण (हरियाणा) से पहले राहुल तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपनी इस यात्रा को पूरा कर चुके हैं। यात्रा अब तक आठ राज्यों से होकर हरियाणा पहुंची है। 3570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

12 thoughts on “‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 106वां दिन: हरियाणा में यात्रा दुसरे दिन नूंह से आगे बढ़ी, आज घासेड़ा गांव में होगी राहुल गांधी की जनसभा

  1. I’d must verify with you here. Which is not something I usually do! I get pleasure from reading a post that may make folks think. Additionally, thanks for permitting me to comment!

  2. It is appropriate time to make a few plans for the future and it is time to be happy. I have learn this post and if I may I desire to counsel you some fascinating things or tips. Perhaps you could write next articles referring to this article. I desire to read even more things about it!

  3. Hello! Someone in my Facebook group shared this site with us so I came to look it over. I’m definitely enjoying the information. I’m bookmarking and will be tweeting this to my followers! Fantastic blog and excellent style and design.

  4. My wife and i felt absolutely joyful Michael managed to finish up his web research by way of the precious recommendations he acquired while using the blog. It is now and again perplexing to simply continually be giving for free things which usually most people have been selling. And we understand we now have the writer to appreciate for that. The type of explanations you made, the simple web site menu, the friendships you give support to instill – it’s most extraordinary, and it’s really making our son and our family consider that that subject matter is brilliant, which is certainly extremely indispensable. Thank you for all the pieces!

  5. Great – I should definitely pronounce, impressed with your site. I had no trouble navigating through all the tabs as well as related info ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it in the least. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, site theme . a tones way for your client to communicate. Nice task..

  6. Simply want to say your article is as surprising. The clarity to your post is simply excellent and i could suppose you are a professional in this subject. Fine together with your permission let me to grab your RSS feed to keep up to date with imminent post. Thank you a million and please carry on the gratifying work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *